पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा: स्थानीय आतंकियों की संलिप्तता की आशंका, तीन चेहरों पर एजेंसियों की नजर

Big revelation in the investigation of Pahalgam terror attack: Suspecting the involvement of local terrorists, agencies keeping an eye on three faces

श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि हमले में विदेशी आतंकियों के साथ-साथ स्थानीय हैंडलर भी सक्रिय रूप से शामिल थे। एजेंसियों की निगाहें तीन स्थानीय आतंकियों पर हैं, जिनमें आदिल हुसैन थोकर, अदनान शफी डार और अहसान उल हक शेख प्रमुख हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये तीनों संदिग्ध आतंकी:

🔴 आदिल हुसैन थोकर (उम्र: 33 वर्ष)
जन्म: 1992, गांव गुरी बिजबेहरा

पिता: वली मोहम्मद थोकर

शिक्षा: शाह-ए-हमदान पब्लिक स्कूल और पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल से स्कूली शिक्षा, 2015 में अनंतनाग डिग्री कॉलेज से स्नातक।

करियर: शम्सीपोरा स्थित एमएमआई स्कूल में निजी शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

गतिविधियां: 2021 में पीओके में प्रशिक्षण लिया, फिर घाटी में घुसपैठ कर हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा।

लापता: 25 अप्रैल 2025 से लापता, पिता ने 28 अप्रैल को दर्ज कराई गुमशुदगी।

🔴 अदनान शफी डार (उम्र: 20 वर्ष)
निवासी: वंडुना मेलहुरा, ज़ैनापोरा

पिता: मोहम्मद शफी डार

शिक्षा: जीडीएस खानाबल में बीए तृतीय सेमेस्टर का छात्र

लापता: 18 अक्टूबर 2024 को घर से निकला और लौटकर नहीं आया

संदेह: उसी दिन गांव में अशोक कुमार चौहान नामक गैर-स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई।

पूछताछ: अप्रैल 2024 में एसओजी ज़ैनापोरा ने 5 दिनों के लिए हिरासत में लिया था।

संबंध: जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर आसिफ अहमद शेख से प्रेरित होकर आतंकी संगठन से जुड़ने की आशंका।

🔴 अहसान उल हक शेख (उम्र: 22 वर्ष)
निवासी: मुर्रान, पुलवामा

पिता: अब्दुल रशीद शेख

शिक्षा: पुलवामा डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र

लापता: 24 जून 2023 को जिम सेंटर गया और वापस नहीं लौटा

गुमशुदगी रिपोर्ट: भाई इनायत ने अगले दिन दर्ज कराई

संदेह: उसी दिन लश्कर/टीआरएफ के आतंकवादी रैंक में शामिल होने की आशंका

एजेंसियां अब इन तीनों स्थानीय आतंकियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं के जरिए विदेशी आतंकियों को स्थान, संसाधन और संपर्क मुहैया कराए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने इनकी तलाश तेज कर दी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment