पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जोरों पर है और रुझान साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के ट्रेंड में NDA धमाकेदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। NDA 192 सीटों पर जबकि महागठबंधन महज 47 सीटों पर आगे चल रहा है। इस चुनाव में सबसे बड़ा उछाल जेडीयू को मिला है। पिछली बार 43 सीटों तक सिमट चुकी जेडीयू इस बार 84 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, जिससे नीतीश कुमार की सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, सम्राट चौधरी तारापुर से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। रघुनाथपुर सीट पर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार कुल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
इस बार बिहार में दो चरणों में रिकॉर्ड 67.10% मतदान हुआ, जो 2020 विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 10% अधिक है और नया कीर्तिमान स्थापित करता है।