बिहार: सारण में थाना निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई, दो थानाध्यक्षों और चालक पर गिरी गाज

Bihar: Major action during police station inspection in Saran, two station heads and a driver were suspended

बिहार: सारण जिले में पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 16 जून 2025 को एसएसपी, सारण द्वारा दिघवारा और अवतारनगर थानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण के उपायों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी और रनिंग रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।

दिघवारा थाना में लापरवाही उजागर
निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष को छोड़कर कोई अन्य पदाधिकारी उपस्थित नहीं पाया गया। इसके अलावा गश्ती दल की व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।

अवतारनगर थाना पर भी गंभीर अनियमितताएं
अवतारनगर थाना की आवेदन पंजी में आमजन द्वारा दायर कई आवेदन पत्र लंबित पाए गए, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आवेदन पंजी में लापरवाही के चलते एसएसपी ने पंजी जब्त करते हुए थानाध्यक्ष का वेतन रोक दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

गश्ती ड्यूटी में भी लापरवाही
रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान के आदेश का भी अनुपालन नहीं किया गया। जांच के दौरान अवतारनगर थाना के गश्ती वाहन में तैनात चालक मनोज कुमार साह ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए गए। इस पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर ‘लाइन हाजिर’ कर दिया गया है और स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी जारी किया गया है।

एसएसपी सारण ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment