दिल्ली में 26 साल बाद BJP की सरकार, रेखा गुप्ता बनेंगी मुख्यमंत्री, शीशमहल को म्यूजियम बनाने का ऐलान

BJP government in Delhi after 26 years, Rekha Gupta will become the Chief Minister, announcement to make Sheeshmahal a museum

नई दिल्ली: दिल्ली में 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। कुछ ही मिनटों में रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी की चौथी और दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले ही उन्होंने शीशमहल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रेखा गुप्ता ने शपथ लेने से पहले ही यह साफ कर दिया कि ‘शीशमहल’ को म्यूजियम में बदला जाएगा।

केजरीवाल पर बीजेपी का आरोप
बता दें कि जिस बंगले में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर रहते थे, उसे भाजपा ‘शीशमहल’ कहती है। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इस बंगले के पुनर्निर्माण और साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। भाजपा ने पहले ही यह तय कर लिया था कि उनके मुख्यमंत्री इस बंगले में नहीं रहेंगे। अब रेखा गुप्ता ने भी इस बंगले को म्यूजियम में बदलने का ऐलान किया है।

म्यूजियम बनेगा शीशमहल
रेखा गुप्ता ने NDTV से बातचीत में शीशमहल को लेकर अपना इरादा जाहिर किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हम शीशमहल को एक म्यूजियम बनाएंगे। हम उन सभी वादों को भी पूरा करेंगे जो प्रधानमंत्री मोदी ने किए हैं। इस पद के लिए मुझे चुनने के लिए मैं आभार प्रकट करती हूं।” यह बंगला दिल्ली के फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित है, और 40,000 वर्ग गज में फैला एक भव्य आवास है, जो 2015 से अक्टूबर 2024 तक केजरीवाल का आधिकारिक निवास था।

रेखा गुप्ता ने जताया आभार
रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर आभार जताते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली में भाजपा के आलाकमान के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया। 27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भाजपा की हर प्रतिबद्धता को पूरा करना मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के मुद्दे उनकी प्राथमिकता होंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment