महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बीजेपी विधायक विवादों में, राजनीतिक हलकों में हंगामा

BJP MLA embroiled in controversy over offensive remarks about women, causing uproar in political circles.

नई दिल्ली: बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी सामने आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। दिल्ली में सांसद रेणुका चौधरी के अपनी कार में पालतू कुत्ता लेकर संसद पहुंचने की घटना पर पटना में विधानसभा के बाहर जब मीडिया ने विधायक से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने एक बेहद आपत्तिजनक बयान दे दिया।

रिपोर्टों के मुताबिक, विधायक ने कहा—“बहुत-सी महिलाएँ संतुष्टि के लिए कुत्तों के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजिए, सब मिल जाएगा।” उनके इस बयान पर तीखी आलोचना हो रही है। राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और लिखा—“क्या प्रधानमंत्री को संतुष्टि तब मिलती है जब उनके नेता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं? ऐसे बयान बेहद शर्मनाक हैं।”

दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन, 1 दिसंबर को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ता लेकर संसद परिसर पहुंची थीं। इस पर बीजेपी सांसदों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया था। जब चौधरी से पूछा गया कि वे कुत्ते को संसद क्यों लाई हैं, तो उन्होंने जवाब दिया—“सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं, इसमें क्या दिक्कत है? यह छोटा और बिल्कुल नुकसान न पहुंचाने वाला जानवर है। काटने वाले और डसने वाले तो संसद में बैठे हैं।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment