बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट

Bollywood actor Dharmendra's health deteriorates, shifted to ICU ventilator

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अब उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र को ICU में रखा गया था ताकि उन्हें पर्याप्त आराम मिल सके और मुलाकातों की संख्या सीमित रहे। हालांकि, सोमवार सुबह उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ने पर परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि धर्मेंद्र इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले 3 नवंबर को उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर जानकारी दी थी। गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी। धुंधलापन बढ़ने के कारण उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट और मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था।

89 वर्ष की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मी जगत में सक्रिय हैं। हाल ही में वे कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। इसके अलावा वे निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी होंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment