शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

मैरवा(चौथी वाणी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट से पुलिस ने शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बता दें कि नगर परिषद चुनाव होने को हैं वही आए दिन शराब कारोबारियों का भी शराब की धंधा जोरो पर चल रही है ।शराब कारोबारी शराब की खेप लेकर पुलिस के नाक के नीचे निकल जा रहे है लेकिन पुलिस प्रशासन को तनिक भनक नही लग रही है वही जिसकी नसीब छोटी है वही हाथ जा पड़ते। इसी के अंतर्गत बुधवार की सुबह सीमावर्ती…

Read More

अंचलाधिकारी ने सात अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को किया जप्त,ट्रेक्टर छोड़ सभी ड्राइवर फरार

बनियापुर (चौथी वाणी)। थाना क्षेत्र के एन एच 331 पर कन्हौलो संग्राम के समीप सड़क के किनारे अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को अंचलाधिकारी ने जप्त कर लिया है।जिसके बाद सभी ट्रेक्टरो को अंचल कार्यालय परिसर मे लाया गया है।इस संबंध मे सीओ स्वामी नाथ ने अज्ञात ट्रेक्टर मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एन एच 331 पर अवैध बालू लदे सात ट्रेक्टर को जप्त किया गया है। जिस ट्रेक्टर से पूर्व के दिनों का चलान, ओवर लोड तथा सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर ट्राफिक नियमों का उल्लंघन…

Read More

मिनी ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

बड़हरिया(चौथी वाणी)। बड़हरिया तरवारा मुख्य मार्ग पर मिनी ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़हरिया आ रही थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज सौ गज की दूरी पर उसकी ट्रक की ठोकर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरदोबारा गांव के संजय कुमार गुप्ता की पत्नी मिंटू देवी अपने 3 वर्षीय पुत्री के साथ पति की बाइक पर सवार होकर हर दोबारा गांव से बड़हरिया…

Read More

बिग-ब्रेकिंग : सुपौल के राघोपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने उड़ाए 15 लाख

सुपौल(चौथी वाणी)। थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर सोमवार को दिनदहाड़े हाजी टोला के समीप  हथियार के बल पर चार बदमाशों ने एक युवक से 15 लाख रुपए उड़ा लिया। घटना के दौरान पीड़ित गणपतगंज की ओर से सिमराही बाजार की तरफ अपने बाइक से बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे धरहरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी किराना व्यवसाई बिनोद चौधरी का पुत्र सागर कुमार बैग में 15 लाख रुपए लेकर अपने बाइक…

Read More

राम जंगल सिंह कॉलेज दिघवारा में आयोजित हुआ आजादी का अमृत महोत्सव सह राज पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम

छपरा (चौथी वाणी)। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सह “राज” पत्रिका लोकार्पण कार्यक्रम दिघवारा स्थित रामजंगल सिंह महाविद्यालय के वीर कुंवर सिंह सभागार में मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह व संचालन अमित कुमार ने किया। आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में दिघवारा के मलखाचक सहित सारण जिले भर के गौरवशाली अतीत की विस्तृत जानकारी दी। जगदम कॉलेज छपरा के पूर्व…

Read More

रघुनाथपुर में ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में हुई भीषण लूट कांड के खिलाफ प्रदर्शन

रघुनाथपुर बाजार में शुक्रवार को ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में हुई भीषण लूट कांड के खिलाफ शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रघुनाथपुर बाजार बंद कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Read More

मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के पटना, मोतिहारी व खगड़िया स्थित आवास पर छापा

मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के पटना, मोतिहारी व खगड़िया स्थित आवास पर रेड।

Read More

दाहा नदी में डुबने से बच्ची की मौत

हसनपुरा(चौथी वाणी)। सोमवार की सुबह एमएचनगर थानाक्षेत्र के नोनियाडीह के पास स्थित दाहा नदी में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान हुसैनगंज थानाक्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश महतो की पुत्री अनिता कुमारी ढ़ाई वर्ष के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची अपनी मां के साथ एक माह पहले अपने नाना के घर एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा के नोनियाडीह निवासी अच्छेलाल महतो के घर आई थी और रविवार को दरवाजे पर खेलते-खेलते शौच के लिए दाहा…

Read More

पंचायत की महान जनता जनार्दन का आजीवन ऋणी रहूंगा : अनिल शर्मा

बनियापुर (चौथी वाणी)। पंचायत के महान मतदाताओ ने आपार समर्थन जिस विश्वास और उम्मीद के साथ दिया है,मै आपके विश्वास और उम्मीदों पर खड़ा उतरने मे कोई कोर कसर नही छोड़ूगा।आपका दिल से आभार व्यक्त करता हु,मै पंचायत बेटा बनकर पंचायत की जनता का सेवा करूंगा।यह बाते पंचायत के मतदाताओ का आभार व्यक्त करते गोवा पिपरपाती के नव निर्वाचित मुखिया अनिल शर्मा ने कही।उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने वर्षो से उपेक्षित पंचायत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समर्थन दिया।पंचायत के देवतुल्य जनता जनार्दन ने…

Read More