सुपौल(चौथी वाणी)। थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर सोमवार को दिनदहाड़े हाजी टोला के समीप हथियार के बल पर चार बदमाशों ने एक युवक से 15 लाख रुपए उड़ा लिया। घटना के दौरान पीड़ित गणपतगंज की ओर से सिमराही बाजार की तरफ अपने बाइक से बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे धरहरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी किराना व्यवसाई बिनोद चौधरी का पुत्र सागर कुमार बैग में 15 लाख रुपए लेकर अपने बाइक से सिमराही बाजार की ओर जा रहा था। इसी क्रम में हाजी टोला के समीप दो बाइक पर सवार बदमाशों ने पहले उन्हें आवाज देकर रोक लिया और फिर हथियार दिखाकर उसके पास से पैसे से भरा बैग लूटकर निकल गए।जानकारी मुताबिक घटना के दौरान दो बाइक पर चार बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।मामले में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। इधर, लूट की घटना से लोगों के बीच दहशत है। लोगों ने वरीय अधिकारियों से पुलिस गस्ती बढ़ाने की मांग की।
ये खबरें भी अवश्य पढ़े
-
Made in India Weapons: दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की धाक, ब्रह्मोस से आकाशतीर तक विदेशी देशों की पहली पसंद
नई दिल्ली: भारत अब केवल हथियारों का आयात करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि वैश्विक रक्षा बाजार... -
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में निधन
नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र... -
दिल्ली की बसें भविष्य में कचरे से बने हाइड्रोजन पर दौड़ेंगी! E20 विवाद के बीच नितिन गडकरी का बड़ा विजन
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री...