रायपुर: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को लगभग साफ कर दिया है। बीजेपी ने सभी 10 नगर निगमों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।
नगर पालिका परिषदों में बीजेपी की जीत
इन नतीजों में बीजेपी ने 49 नगर पालिका परिषदों में से 35 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 8, आम आदमी पार्टी (AAP) को 1 और निर्दलीयों को 5 सीटें मिलीं।
नगर पंचायतों में भी बीजेपी का दबदबा
नगर पंचायतों में भी बीजेपी का जलवा देखने को मिला। 114 नगर पंचायतों में से 81 पर बीजेपी ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को महज 22 सीटें मिलीं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 1 सीट और 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल रहे।
इन नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।