बच्चों को मैदान से जोड़ने की जरूरत, तभी मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य की चुनौतियां होंगी दूर : राजेश कुमार

संत जोसेफ पब्लिक स्कूल, सराय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का समापन

वैशाली (चौथी वाणी)। भगवानपुर सराय थाना क्षेत्र स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल, सराय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूपेश कुमार सिंह, मुख्य संपादक, चौथी वाणी (पटना) उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद ठाकुर (मुखिया, महामदाबाद), सजदा खानम (मुखिया), मो. एजाज खान (पंचायत समिति सदस्य, मझौली मुहम्मदपुर बुजुर्ग) तथा विद्यालय के व्यवस्थापक श्री राजेश कुमार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय व्यवस्थापक श्री राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में बच्चों को मैदान से जोड़ने की सबसे अधिक जरूरत है, ताकि उनकी मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को समाप्त किया जा सके। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।

तीसरे दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस, 100 मीटर रिले रेस, स्किपिंग, टग ऑफ वार, कबड्डी, कैरम, शतरंज एवं वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले बालक एवं बालिका वर्ग में कराए गए। अंडर-6, 10, 12, 14 एवं 17 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चारों हाउसों के बीच हुए मुकाबलों में ओवरऑल विजेता के रूप में येलो हाउस ने बाजी मारी। येलो हाउस ने 25 स्वर्ण, 23 रजत एवं 19 कांस्य पदक प्राप्त कर सत्र 2025 में प्रथम स्थान हासिल किया। ब्लू हाउस 27 स्वर्ण, 14 रजत एवं 23 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रेड हाउस ने 19 स्वर्ण, 22 रजत एवं 22 कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ग्रीन हाउस 14 स्वर्ण, 26 रजत एवं 20 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment