वृंदावन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बदली दर्शन की समयसारणी, जानें नई टाइमिंग

Darshan timetable changed in Vrindavan Thakur Banke Bihari temple, know the new timing

अगर आप भी मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय अब बदल चुका है। मंदिर की नियमावली के अनुसार होलिका दहन के बाद, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन टाइम टेबल लागू कर दी गई है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि दर्शन का समय, तीनों आरतियाँ और शयन का समय अब बदल गया है।

नई दर्शन समयसारणी क्या होगी?
16 मार्च से लागू होने वाली ग्रीष्मकालीन टाइम टेबल के अनुसार, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 बजे से शुरू होंगे, और 7:55 बजे शृंगार आरती होगी। इसके बाद, ठाकुरजी को सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक राजभोग अर्पित किया जाएगा, और 11:55 बजे राजभोग आरती संपन्न होगी। इसके बाद सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की करीब एक घंटे तक इत्र से मालिश की जाएगी, और फिर ठाकुरजी विश्राम करेंगे।

शाम के दर्शन और शयन की समयसारणी
शाम की सेवा में दर्शन शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे, और रात 8:30 बजे शयनभोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद रात 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद सेवायत एक घंटे तक आराध्य की इत्र से मालिश करेंगे, और फिर ठाकुरजी को शयन कराकर बाहर निकल आएंगे।

भाईदूज तक रहेगा यही समय
यह नई समयसारणी दिवाली के बाद भाईदूज तक लागू रहेगी। इसलिए, अगर आप मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो इन बदली हुई समयसारणी का ध्यान रखें।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment