सुगौली,पू.च: वीआईपी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को शहर के सरगम भवन में जिला अध्यक्ष मनोज सहनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सम्मेलन में सरकार बनाओ,अधिकार पाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने सुगौली विधान सभा क्षेत्र से सन ऑफ सुगौली के नाम से प्रसिद्ध मनोज सहनी को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की जोरदार मांग उठाई। सैकड़ों की संख्या में जूटे कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि इस बार सुगौली सीट से सिर्फ और सिर्फ मनोज सहनी हीं पार्टी का चेहरा होंगे।
मनोज सहनी को प्रत्याशी बनाये जाने के नाम पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। जिला युवा अध्यक्ष मोतिहारी अजय कुमार चौधरी ने मंच संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि 2025 के विधान सभा चुनाव में अपने नेता मनोज सहनी को जीता कर विधान सभा भेजना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर वीआईपी पार्टी छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जोनल प्रभारी चंदन सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबो और शोषितों की आवाज़ को लगातार उठाती रहती है। इस बार प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। इस में हमारी पार्टी की भूमिका भी अहम होगी।
वही मनोज सहनी को लेकर उन्होंने कहा कि वे सिर्फ सुगौली के नहीं बल्कि पूरे जिले के गौरव हैं। उनके नेतृत्व में निषाद समाज,दलित,किसान,छात्र और नौजवानों की आवाज बुलंद हो रही है। 2025 में अपना हक लेने के लिए हमें अपने मजबूत नेता के साथ खड़ा रहना होगा।
अपने संबोधन में मनोज सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी बेरोजगारी,गरीबी और किसानों की बदहाली जैसे सवाल जस के तस हैं। डबल इंजन सरकार के वादे खोखले साबित हुए हैं। इस बार हमें झांसे में नहीं आना है। बिहार और सुगौली के विकास के लिए नई दिशा चुननी होगी। मैं हर सुख-दुख में आपके साथ था,हूं और रहूंगा। 2025 में हम सब मिल कर सुगौली से नया इतिहास लिखेंगे।
बैठक में मौजूद जिला प्रभारी कामेश्वर सहनी ने भी समर्थन व्यक्त करते हुए कहा,मनोज सहनी जैसे जमीनी नेता ही असली विकास की पहचान हैं। पार्टी को चाहिए कि कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करे।
वहीं वीआईपी पार्टी मोतिहारी के जिला अध्यक्ष अशोक साहनी ने कहा,सुगौली से मनोज सहनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा जाएगा। आने वाला बिहार तेजस्वी-मुकेश सरकार का होगा,जिसमें मनोज सहनी जैसे नेता अहम भूमिका निभाएंगे।
बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,जिनमें प्रमुख रूप से विनोद सहनी,जितेंद्र सहनी,सुमन सहनी,राम एकबाल निषाद,नीरज कुमार सहनी,रंजीत मुखिया,उपेंद्र सहनी,बुलेट सहनी,जानी सहनी,शंभू साह,जैतुल्लाह अंसारी,मोहसिन कमाल,छोटे यादव,भरत भूषण,अंगद सहनी,अच्छेलाल सहनी,भुवाली पासवान और महताब आलम शामिल थे।