प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की आड़ में ड्रग्स और हथियार तस्करी का खुलासा, तीन छात्र गिरफ्तार

Drugs and Weapons Smuggling Racket Busted Under the Guise of Competitive Exam Preparation; Three Students Arrested

पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 22 ग्राम स्मैक, 1500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बहाने इलाके में रह रहे थे और इसी दौरान नशे व हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गए।

पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थ खरीदने वाले ग्राहकों से पैसे नहीं मिलने पर आरोपियों द्वारा हथियार दिखाकर डराया और धमकाया जाता था। इस कार्रवाई के बाद मुसल्लहपुर हाट इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और फरार मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment