कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले को श्रद्धांजलि अर्पित
सराय थाना पर वीर सिपाही अमिताभ बच्चन की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
वैशाली ( चौथी वाणी) सराय, शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का बस यही बाकी निशां होगा
यह पंक्ति जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’ द्वारा लिखी गई है। यह शब्द बलिदान और उनकी याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को दर्शाती है। यह पंक्ति वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके त्याग को याद करने के लिए प्रयोग की जाती है, आपको ज्ञात हो कि सराय थाना क्षेत्र के सराय बजार में अपराधियों की गोली से वीर सिपाही ने कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वैशाली जिला बल के वीर सिपाही अमिताभ बच्चन जी की दूसरी पुण्यतिथि सराय थाना परिसर में सराय थाना अध्यक्ष मणिभूषण कुमार सिंह एवं सराय थाना नागरिक मंच के सदस्यों के संयुक्त नेतृत्व में सराय थाना परिसर में वीर सिपाही अमिताभ बच्चन जी की पुण्यतिथि पर वैशाली पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सराय थाना अध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने कहा कि
उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनकी शहादत को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा अभी बिहार विधानसभा की चुनाव सामने हैं। इस कारण कई बड़ा आयोजन नहीं हो सकता आगे चुनाव बाद वीर सिपाही अमिताभ बच्चन जी की मूर्ति स्थापित स्थानीय नागरिकों मंच के सदस्यों के सहयोग से किया जाएगा,
इस दौरान उपस्थित चौथी वाणी के संपादक रुपेश कुमार सिंह,पुर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार सिंह, पत्रकार विक्रमजीत छोटू, पत्रकार विक्रम कुमार सिंह,सराय थाना एस आई संतोष कुमार सिंह,एस आई नागेन्द्र सिंह, एस आई ममता कुमारी, एस आई प्रीति कुमारी, एस आई संजय रंजन,एस आई मृत्युंजय कुमार सिंह, एस आई रुदल यादव, क्षेत्र के सभी चौकीदार सहित सराय थाना कर्मी के साथ स्थानीय गन्यमान्य लोग उपस्थित थे।