जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पाकिस्तान को सख्त अल्टिमेटम — कहा, आतंकवाद बंद नहीं हुआ तो भारत “संयम भूल” सकता है

General Upendra Dwivedi issued a stern ultimatum to Pakistan – saying India could “forget restraint” if terrorism is not stopped.

अनूपगढ़: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा अल्टिमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान राज्य-समर्थित आतंकवाद की आपूर्ति बंद नहीं करता तो उसे अपने भूगोल पर बने रहने के बारे में फिर से सोचना होगा। जनरल द्विवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद की आपूर्ति बंद नहीं की तो भारत “संयम भूल” सकता है।

अनूपगढ़ में एक सैन्य चौकी पर बोलते हुए सेना प्रमुख ने आगाह किया कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाई और आतंकियों की सप्लाई निरंतर जारी रही तो ‘ऑपरेशन सिंदूर-2.0’ जल्द ही संभव है। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय सेना में वह संयम नहीं दिखाया जाएगा जो ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में अपनाया गया था।

जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान दुनिया के नक्शे पर बने रहना चाहता है तो उसे हर हाल में आतंकवाद रोकना होगा; अन्यथा उसे अपने अस्तित्व के बारे में सोचना पड़ेगा। उनकी टिप्पणी में यह भी संकेत था कि पाकिस्तान को अपने भूगोल पर बने रहने के लिए आतंकवाद समाप्त करना अनिवार्य होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment