- चौथी वाणी से सुनयना सिंह की रिपोर्ट
पटना : जेबीएस फाउंडेशन द्वारा बांदर बगीचा, पटना में ” खुला एम आई सी 2026 – Grand Finale” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 20 मई 2022 को स्थापित इस Section-8 गैर-लाभकारी संस्था का यह तीसरा मेगा आयोजन था।
इससे पूर्व संस्था ने 14 मार्च 2026 को डायनेमिक महिला एवार्ड 2026 तथा 10 मई 2026 को Inspiring मदर डे एवार्ड 2026 का सफल आयोजन किया था। खुला एम आई सी 2026 को विशेष रूप से युवाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था।
युवाओं का मंच बना प्रेरणा का केंद्र
कार्यक्रम में प्रतिभागियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रायोजकों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इसे बिहार के सबसे प्रेरणादायक प्रतिभा मंचों में से एक बना दिया।
मुख्य अतिथि का संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमितलोढ़ा, IPSअपर पुलिस महानिदेशक (ADG), इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम ( ई आर एस एस -112), बिहार पुलिस थे। पूर्व निर्धारित आधिकारिक दायित्व के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने जीबी एस Smile फाउंडेशन, सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभ संदेश प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की। साथ ही युवाओं के इस प्रेरणादायी मंच के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।
जो बीएस Smile फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, युवा विकास एवं सामुदायिक क्षमता निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत है। Open Mic 2026 उसी विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।