बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री को लेकर अटकलें तेज

In Bihar politics, speculations are rife about the entry of Chief Minister Nitish Kumar's son Nishant Kumar into JDU

पटना: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री को लेकर चर्चाएँ जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। इन पोस्टरों में होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ-साथ निशांत कुमार को जेडीयू में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

पोस्टरों में लिखा गया है, “बिहार की जनता करे पुकार, निशांत का राजनीति में स्वागत” और “जदयू के लोग करें पुकार, पार्टी में शामिल हो जाइए निशांत कुमार।” इन पोस्टरों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीरें भी छपी हैं।

हालांकि, निशांत कुमार ने अब तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जेडीयू कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल करने की मांग लगातार उठती रही है।

निशांत कुमार पहले भी अपने पिता नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर चुके हैं और एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग भी कर चुके हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि निशांत जल्द जेडीयू में शामिल हो सकते हैं, जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मानना है कि निशांत को अब तक राजनीति में आ जाना चाहिए था। हालांकि, जेडीयू की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता उम्मीद जता रहे हैं कि वह जल्द जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment