भोपाल में आई.एस.एस.एफ. निशानेबाजी विश्व कप चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। चीन ने आज दो स्वर्ण पदक जीते।भारत के वरुण तोमर और रिदम सांगवान ने 10 मीटर एयर राइफल मिकस्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इससे पहले इसी स्पर्धा में विश्व चैम्पियन रुद्राक्ष पाटिल और राजू नर्मदा नितिन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल तीन पदक हासिल किए हैं।तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदकों के साथ चीन पदक तालिका में शीर्ष पर है।प्रतियोगिता में कल 10 मीटर एयर राइफल पुरुष और महिला वर्ग का फाइनल होगा।
भोपाल में आई.एस.एस.एफ. निशानेबाजी विश्व कप चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज भारत ने जीता एक रजत और एक कांस्य पदक