मुंबई: पाकिस्तान और दुबई में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने शनिवार को टीम का ऐलान किया। दोनों टूर्नामेंट्स के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभमन गिल उपकप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। इस बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर किया गया है। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव के अलावा रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को भी जगह दी गई है।
जसप्रीत बुमराह पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले दो वनडे मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका मिला है। बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई इंजरी के कारण पहले दो मैचों में आराम दिया गया है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल हैं।
संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
बुमराह के अलावा संजू सैमसन को भी वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, जबकि फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें मौका मिलेगा। भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल के साथ गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा/जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का भारत का फुल शेड्यूल:
- 20 फरवरी – भारत vs बांग्लादेश, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- 23 फरवरी – भारत vs पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- 2 मार्च – भारत vs न्यूजीलैंड, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई