Sonepur में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नीतीश कैबिनेट से मंजूरी

International airport to be built in Sonepur, Nitish cabinet approves

बिहार के सारण जिले के सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। राज्य कैबिनेट ने देश के पांचवें बड़े ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 4228 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इस परियोजना पर 1302 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे छपरा-सोनपुर क्षेत्र के इतिहास का सबसे बड़ा विकासात्मक निर्णय माना जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से पटना समेत उत्तर बिहार के लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi और बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि सोनपुर में बनने वाला यह हवाई अड्डा दक्षिण एशिया के प्रमुख एयरपोर्ट्स में शामिल होगा और इससे क्षेत्र की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।

रोहित सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने लोकनायक Jayaprakash Narayan और जननायक Bhikhari Thakur की धरती पर ऐतिहासिक कार्य किया है।

वहीं उन्होंने राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में विकास कार्य ठप थे, जबकि वर्तमान सरकार बुनियादी ढांचे के विस्तार पर लगातार काम कर रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment