सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथों में, 7 सदस्यीय SIT गठित

Investigation into the murder of Suvendu Adhikari's PA now in CBI's hands; 7-member SIT constituted.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने मंगलवार को बयान जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

सीबीआई के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए डीआईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एजेंसी ने राज्य पुलिस से औपचारिक रूप से जांच का प्रभार संभाल लिया है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जांच में उस समय बड़ा मोड़ आया जब उत्तर प्रदेश से तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी ने यूपी और बिहार में संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ा था।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया गया, जहां उत्तरी 24 परगना जिले की अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच टीम ने यूपी और बिहार में छापेमारी की थी। जांच में यह बात सामने आई कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के रहने वाले थे।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, घटना के समय चंद्रनाथ रथ की कार को रास्ते में रोका गया था। इसी दौरान उनका पीछा कर रही दो मोटरसाइकिलों में से एक बाइक उनकी गाड़ी के करीब पहुंची और उस पर सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने बेहद करीब से करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment