जालंधर में हंगामा: पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित कई भाजपा नेता हिरासत में

Jalandhar ruckus: Several BJP leaders including former MP Sushil Rinku and former MLA KD Bhandari detained

जालंधर: जालंधर में उस समय राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया जब पुलिस ने भाजपा के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। ये नेता आदमपुर और शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कैंप आयोजित कर रहे थे। कैंप का उद्देश्य जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से अवगत कराना और उनका सीधा लाभ दिलवाना था।

जैसे ही केडी भंडारी और हरदीप सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया, मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और दोनों नेताओं को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई का वहां मौजूद भाजपा समर्थकों ने कड़ा विरोध किया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही करार देते हुए जोरदार नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यवाही और तेज कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब अन्य भाजपा नेताओं ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें घसीटते हुए गाड़ियों में डालकर हिरासत में ले लिया।

इस घटनाक्रम के बाद भाजपा समर्थकों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने मौके पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment