जुनैद खान और खुशी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘लवयापा’ ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, दर्शकों ने की जमकर तारीफ

Junaid Khan and Khushi Kapoor's much awaited film 'Loveyaapa' is a hit in the theatres, audiences have praised it a lot

मुंबई: जुनैद खान और खुशी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लवयापा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और यह जबरदस्त धमाल मचा रही है। समीक्षकों और सेलेब्रिटीज़ से मिल रही तारीफों के साथ-साथ फिल्म को दर्शकों का भी जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी, दमदार सामाजिक संदेश और जुनैद-खुशी की शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म को और भी खास बना दिया है।

थिएटर्स में रिलीज़ होने के बाद से ही ‘लवयापा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स फिल्म की तारीफों की झड़ी लगाए हुए हैं, जिससे इंटरनेट पर फिल्म की धूम मची हुई है। एक दर्शक ने लिखा, “फिल्म वाकई एक अच्छी फिल्म है, एक रिलेट करने वाली फिल्म है और एक जोरदार फिल्म है। यह असल में एक लव स्टोरी है, लेकिन इसमें समाज के बारे में एक बहुत मजबूत संदेश दिया गया है। #JunaidKhan और #KushiKapoor ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। बिना किसी शक के यह देखने लायक फिल्म है।”

‘लवयापा’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि इमोशन्स, शानदार परफॉर्मेन्स, बेहतरीन म्यूजिक और दिल छू लेने वाले विजुअल्स का एक बेहतरीन पैकेज है। फिल्म प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती है और हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने का दम रखती है। 2025 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक बनी ये कहानी अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है और दर्शकों को यह पूरी तरह से लुभा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment