महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” नामक एक कौशल आधारित प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर (COTEK) सहित महिंद्रा डीलरशिप पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की तकनीकी समझ को मजबूत करना था। साथ ही, उनकी समस्या समाधान क्षमता, प्रोफेशनल दक्षता और भविष्य की ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के लिए तैयारी का व्यापक आकलन किया गया। यह प्रतियोगिता बिहार और झारखंड की सभी महिंद्रा डीलरशिप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में किया गया, जो महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन है। संस्थान के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं ने प्रतियोगिता को व्यावहारिक और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” के दौरान प्रतिभागियों की वर्तमान तकनीकी क्षमता के साथ-साथ भविष्य की मोबिलिटी के लिए उनकी तैयारी को भी परखा गया।
इस प्रतियोगिता में नए वाहन प्लेटफॉर्म, एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी फीचर्स, डिजिटल डायग्नोस्टिक टूल्स, BS6 फेज-2 नॉर्म्स, OBD सिस्टम, ECU और TCU की कार्यप्रणाली, सॉफ्टवेयर आधारित सिस्टम और उभरती ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर आधारित चुनौतियां शामिल रहीं। प्रतिभागियों की फॉल्ट डायग्नोसिस, रूट कॉज एनालिसिस, सिस्टम अंडरस्टैंडिंग, समस्या समाधान की गति और सटीकता का गहन मूल्यांकन किया गया।
महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने इस महासंग्राम के माध्यम से यह संदेश दिया कि डीलर टीम की तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक अनुभव और Future Readiness ही ऑटोमोटिव उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे मजबूत आधार है। यह आयोजन बिहार और झारखंड की डीलर टीमों की क्षमता और भविष्य की तैयारी का एक समग्र मूल्यांकन बनकर उभरा।
कार्यक्रम में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक श्री ब्रजेश मिश्रा और श्री राजेश मिश्रा की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डीलर टीम से असराफुल मंडल, मनीता ठाकुर, चिरंजीवी, राकेश, सुजाता, शहजादा और आशुतोष चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिंद्रा की डीलरशिप टीमें कौशल, तकनीकी समझ और भविष्य की तैयारी के मामले में पूरी तरह सक्षम हैं। यह पहल महिंद्रा को वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी एक विश्वसनीय और तकनीकी रूप से अग्रणी ब्रांड के रूप में स्थापित करती है।