गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: बेगूसराय में चार युवक डूबे, दो लापता

Major accident during Ganga bath: Four youths drowned in Begusarai, two missing

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान चार युवक डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो युवक अभी भी लापता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक नयागांव थाना क्षेत्र के गौतम मोहम्मदपुर गांव के निवासी थे और काम से लौटने के बाद गंगा में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों की जान बचा ली।

हालांकि कुंदन कुमार और शनि कुमार नामक दो युवक अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment