मुंबई: दिलजीत दोसांझ ने ‘सरदार 3’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, ‘देशद्रोही’ टैग पर दिया करारा जवाब

Mumbai: Diljit Dosanjh breaks silence on 'Sardar 3' controversy, gives a befitting reply to the 'traitor' tag

मुंबई: पंजाबी सुपरस्टार और ग्लोबल आइकन दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर हुए विवाद पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। मलेशिया में अपने ‘औरा वर्ल्ड टूर’ के कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर भावुक होकर अपनी बात रखी और पाखंड पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर वायरल एक कॉन्सर्ट क्लिप में दिलजीत मंच से भारतीय ध्वज को सलाम करते हुए कहते हैं, “वो मेरे देश दा झंडा है। इसके लिए हमेशा रिस्पेक्ट है।” उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग फरवरी में हो चुकी थी, जबकि मैच अभी खेले जा रहे हैं। मेरे पास बहुत जवाब हैं, लेकिन मैं चुप रहता हूं।”

दिलजीत ने आगे कहा, “अगर कोई आपके प्रति जहर उगल रहा है, तो आपको वो जहर अपने अंदर नहीं लेना चाहिए। मैंने जीवन से यही सीखा है, इसलिए मैं प्रतिक्रिया नहीं देता। मीडिया हमेशा पंजाब की छवि गलत दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन हम पंजाबी कभी देश के खिलाफ नहीं जाते।”

दरअसल, ‘सरदार जी 3’ की रिलीज उस समय हुई थी, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और कश्मीर में पर्यटकों पर हमले के बाद देश में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा चरम पर था। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के होने के कारण दिलजीत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और उन्हें ‘देशद्रोही’ तक कहा गया।

दिलजीत ने इस पाखंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी फिल्म, जिसकी शूटिंग विवादों से महीनों पहले हो चुकी थी, का तो विरोध हुआ, लेकिन अब जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में क्रिकेट मैच हो रहे हैं, तो वैसा विरोध नहीं दिखता। बता दें कि मौजूदा एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को दो बार आसानी से हराया है और अब 26 सितंबर को उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment