नई दिल्ली: विपक्ष के विरोध के बीच देशभर में होगा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण, चुनाव आयोग जल्द जारी करेगा शेड्यूल

New Delhi: Amid opposition's protest, there will be a thorough revision of the voter list across the country, the Election Commission will release the schedule soon

नई दिल्ली : बिहार में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक विरोध जता रहा है। इस भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूरे देश में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करने की घोषणा कर दी है। आयोग ने साफ कर दिया है कि जल्द ही इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि यह निर्णय 24 जून को ही लिया जा चुका था। आयोग का कहना है कि यह कदम उसके संवैधानिक कर्तव्य और मतदाता सूची की पारदर्शिता, अखंडता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अब आयोग ने पूरे देश में यह प्रक्रिया लागू करने का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना प्राथमिकता है, चाहे इसके लिए किसी भी स्तर पर विरोध क्यों न हो। जल्द ही पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत समयसारिणी जारी की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment