नई दिल्ली: शो ‘हाउस अरेस्ट’ के विवादों के बीच एक्ट्रेस ने एजाज खान पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

New Delhi: Amidst the controversies of the show 'House Arrest', actress accused Ajaz Khan of rape, case registered

नई दिल्ली: अभिनेता और शो होस्ट एजाज खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले अपने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ के अश्लील कंटेंट को लेकर विवादों में घिरे एजाज खान पर अब एक 30 वर्षीय अभिनेत्री ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। इस सिलसिले में रविवार शाम मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि एजाज खान ने उसे अपने शो में होस्ट की भूमिका देने का वादा किया और शूटिंग के दौरान जान-पहचान बढ़ाई। उसने आरोप लगाया कि एजाज ने पहले उसे प्रेम प्रस्ताव दिया, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का झांसा दिया और इसी बहाने उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2एम), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फिल्म में काम दिलाने और शादी का झूठा वादा कर महिला का यौन शोषण किया।

गौरतलब है कि एजाज खान पहले से ही अपने शो ‘हाउस अरेस्ट’ में आपत्तिजनक सामग्री को लेकर विवादों का सामना कर रहे हैं। अब इस नए मामले ने उनकी कानूनी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment