नई दिल्ली: चीन का अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव, भारत ने किया खारिज

New Delhi: China's proposal to change the names of places in Arunachal Pradesh, India rejected

नई दिल्ली: चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव जारी किया, जिसे भारत ने बेकार और निरर्थक करार दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि चीन के इस प्रकार के प्रयास किसी भी तरह से वास्तविकता नहीं बदल सकते।

प्रवक्ता ने कहा, “हमने देखा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने का अपना अभियान जारी रखा है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुसार, हम ऐसे प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, “नाम बदलने का यह प्रयास इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकता कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, था और हमेशा रहेगा।”

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में, अरुणाचल प्रदेश को लेकर दोनों देशों के दावे समय-समय पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय तनाव और बढ़ गया था।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment