नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने न केवल पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया, बल्कि अब चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के गेट भी एक साथ खोल दिए हैं। इससे पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, भारत ने हमले के बाद रणनीतिक रूप से इन डैम के गेट बंद कर दिए थे, जिसे वाटर स्ट्राइक के रूप में देखा जा रहा था। अब, भारी बारिश के चलते जब जलाशयों में पानी भर गया, तो सलाल और बगलिहार डैम के छह गेट एक साथ खोलने पड़े।
इस कदम से पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में चेनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारों का मानना है कि भारत का यह कदम रणनीतिक दबाव बनाने की एक और कोशिश है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान को घेरने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।