नई दिल्ली: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो गई है। इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेता विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बेस्ट एक्टर) का पुरस्कार दिया गया है। शाहरुख को यह अवॉर्ड उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला, जबकि विक्रांत को यह सम्मान उनकी सराहनीय फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए मिला। यह दोनों सितारों का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है।
रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। उनकी इस भावनात्मक फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया।
इस साल बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘कटहल’ को दिया गया है। फिल्म ‘एनिमल’ को स्पेशल मेंशन के तौर पर सराहा गया है।
तेलुगु सिनेमा में, फिल्म ‘बगवंत केसरी’ को बेस्ट तेलुगु फिल्म का खिताब मिला है। वहीं बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को दिया गया है।
सर्वश्रेष्ठ पटकथा (बेस्ट फिल्म स्क्रिप्ट) के लिए ‘सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो’ को चुना गया है।
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का पुरस्कार इस साल उत्पल दत्ता को मिला है।
गौरतलब है कि यह पुरस्कार वर्ष 2022 में रिलीज़ हुई फिल्मों को ध्यान में रखकर दिए गए हैं।