नई दिल्ली: स्पेस से छलांग लगाने वाले स्काईडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर की पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में मौत

New Delhi: Space-jumping skydiver Felix Baumgartner dies in paragliding accident

नई दिल्ली: अंतरिक्ष से धरती पर छलांग लगाकर इतिहास रचने वाले ऑस्ट्रिया के मशहूर स्काईडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इटली के मध्य मार्चे क्षेत्र में पोर्टो सैंट एल्पिडियो के ऊपर उड़ान भरते समय हुआ, जब वह अपने मोटराइज्ड पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो बैठे और जमीन पर गिर गए।

रिपोर्टों में सामने आया है कि बॉमगार्टनर बीमार महसूस कर रहे थे, जिससे उन्होंने अपने पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खो दिया। वह एक होटल के स्विमिंग पूल के पास गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्विमिंग पूल में मौजूद एक महिला घायल भी हुई है।

बता दें कि फेलिक्स बॉमगार्टनर ने साल 2012 में अंतरिक्ष से धरती पर छलांग लगाकर इतिहास रचा था। उन्होंने 39 किलोमीटर (करीब 24 मील) की ऊंचाई से छलांग लगाकर ध्वनि की गति को पार किया था और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले इंसान बने थे। उनकी यह ऐतिहासिक छलांग आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment