थाईलैंड पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने बौद्ध भिक्षुओं के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और इस दौरान लगभग 102 करोड़ रुपये की वसूली की। यह मामला थाई समाज में तहलका मचा देने वाला बन गया है।
गिरफ्तारी और सबूतों का खुलासा
35 वर्षीय विलवान एम्सावत नाम की इस महिला को बैंकॉक के उत्तर में स्थित नॉनथाबुरी इलाके में उसके आलीशान घर से गिरफ्तार किया गया। महिला के फोन से कई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग चैट और लगभग 80,000 न्यूड फाइल्स बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि उसने इन फोटोज और वीडियोज का इस्तेमाल कर बौद्ध भिक्षुओं से मोटी रकम ऐंठी।
मामले की शुरुआत और बड़े खुलासे
यह मामला तब सामने आया जब जून महीने में बैंकॉक के एक प्रसिद्ध मठ ‘वाट त्रि थोत्साथेप’ के मठाधीश अचानक लापता हो गए। जांच में पता चला कि उन्हें महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसके चलते वे मठ छोड़कर चले गए। महिला ने अब यह दावा भी किया है कि लापता मठाधीश उनके बच्चे के पिता हैं।
कई मठाधीशों की संलिप्तता, जनता में आक्रोश
रॉयल थाई पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) के अनुसार, इस स्कैंडल में कम से कम 9 मठाधीशों को उनके पद से हटा दिया गया है। लोगों में भी इस खुलासे के बाद भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
आरोपों की लंबी सूची
महिला पर जबरन वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और चोरी का माल रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
यह मामला न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों को झकझोर गया है, बल्कि धार्मिक संस्थानों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है।