नई दिल्ली: 22 फरवरी 2025 से गार्ड ऑफ चेंज समारोह को नए प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बैठने की क्षमता में वृद्धि की गई है। इस समारोह का उद्घाटन शो 16 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में होगा।
नए प्रारूप में गार्ड ऑफ चेंज समारोह में लोग राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में गतिशील दृश्य और संगीत प्रदर्शन का आनंद ले सकेंगे। इस समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के सैनिक, घोड़े, और सेरेमोनियल गार्ड बटालियन के सैनिक औपचारिक सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, सेरेमोनियल मिलिट्री ब्रास बैंड भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होगा।