बिहार की सियासत में नया मोड़, प्रशांत किशोर ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

New turn in Bihar politics, Prashant Kishor created a triangular contest

बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण उभर रहा है, जहां अब त्रिकोणीय चुनावी जंग के आसार दिख रहे हैं। इसकी वजह है चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर का मैदान में उतरना। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह 2025 के विधानसभा चुनाव में रोहतास जिले की करगहर सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मंगलवार को समर्थकों की विशाल भीड़ के बीच प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “बिहार की राजनीति को करीब से देखने के बाद अब बदलाव का समय आ गया है। करगहर से इसकी शुरुआत होगी। मैं जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए सियासत में आया हूं।” पीके ने जोर देकर कहा कि पुरानी राजनीति को अलविदा कहकर विकास की नई राजनीति को बढ़ावा देना उनका मकसद है।

करगहर विधानसभा सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रही है। यहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे चुनावी नतीजों को तय करते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 3,24,906 मतदाता थे, और मतदान प्रतिशत 59.85% रहा था। अब प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से इस सीट पर मुकाबला और रोचक हो गया है।

उनके इस ऐलान ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में हलचल मचा दी है। समर्थक इसे “नई राजनीति की शुरुआत” करार दे रहे हैं, जबकि विरोधी दल इसे लेकर तंज कस रहे हैं। हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि पीके इस सीट पर कितना प्रभाव डाल पाएंगे, लेकिन उनकी एंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को और भी रोमांचक बना दिया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment