किसान नेता राकेश टिकैत की कार से टकराई नीलगाय, बाल-बाल बचें

Nilgai collides with farmer leader Rakesh Tikait's car, escapes narrowly

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से शुक्रवार शाम को मुजफ्फरनगर जिले में एक नीलगाय टकरा गई। इस दुर्घटना में राकेश टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी।

नीलगाय गलत दिशा से आकर टकराई गाड़ी से
राकेश टिकैत के अनुसार, उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी, तभी अचानक एक नीलगाय गलत दिशा से आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में वे सुरक्षित रहे।

गनर को मामूली चोटें आईं
सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र सिंह मलिक और अन्य लोग राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे और उनका हालचाल लिया। शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, “नीलगाय गलत दिशा से आई और गाड़ी से टकरा गई।”

टिकैत ने कहा, “हमने सीट बेल्ट लगाई थी, जिससे हमें सुरक्षा मिली। सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए। अगर गाड़ी छोटी होती और कोई सीट बेल्ट नहीं लगाए होता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। गनर को मामूली चोटें आईं।” उन्होंने सभी से गाड़ी तेज गति से न चलाने की अपील भी की।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment