राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत’

On National Unity Day, Prime Minister Modi paid tribute to Sardar Patel, saying – 'The unity of the country is our biggest strength'

नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वे 140 करोड़ भारतीयों को बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने का जो असंभव लगने वाला कार्य किया, वह देश की एकता और अखंडता का आधार बना।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली है। उन्होंने आग्रह किया कि देश की एकता को मजबूत करने वाले कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए और हर नागरिक को ऐसे विचारों व कार्यों से दूर रहना चाहिए जो एकता को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि “यह हमारे देश के लिए समय की आवश्यकता है कि हम एकजुट होकर आगे बढ़ें।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जैसे हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं, वैसे ही ‘एकता दिवस’ का भी हमारे जीवन में विशेष स्थान है। यह दिन प्रेरणा और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एकता नगर में एकता मॉल, एकता गार्डन और एकता के सूत्र को सशक्त करने वाले कई प्रतीक मौजूद हैं। वहीं, देशभर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में करोड़ों भारतीयों की भागीदारी नए भारत की संकल्प शक्ति को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि एकता नगर में हुए कार्यक्रमों और कल शाम की प्रस्तुतियों में भारत की परंपरा, वर्तमान का परिश्रम और भविष्य की झलक एक साथ दिखाई दी। उन्होंने सरदार पटेल के विचारों को याद करते हुए कहा कि “सरदार साहब का मानना था कि हमें इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि इतिहास रचने के लिए कार्य करना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की नीतियों और निर्णयों ने भारत के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment