पटना: बिहार की राजधानी पटना के निवासी और प्रसिद्ध व्यवसायी सुशील सुन्दरका के पुत्र सुयश सुन्दरका ने अब संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के बाद, सुयश ने अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए संगीत क्षेत्र में प्रवेश किया है। सुयश ने मुंबई स्थित नरसी मूनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में एक सफल व्यवसायी के रूप में कार्यरत हैं।
व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपने रचनात्मक पक्ष को भी संजोते हुए संगीत को अपने करियर का हिस्सा बनाया है। संगीत के प्रति अपने गहरे लगाव के चलते सुयश “सुन्दरका” (Sundarka) नाम से एक आर्टिस्ट, रैपर और गीतकार के रूप में उभर रहे हैं। उनका पहला वीडियो सॉन्ग “अनसेड” (Unsaid) 5 अप्रैल 2026 को रिलीज़ हुआ है। यह गीत उन अनकहे जज़्बातों को अभिव्यक्त करता है, जो अक्सर लोगों के दिलों में दबे रह जाते हैं। भावनाओं की सच्चाई और आधुनिक संगीत शैली के मेल से तैयार यह गीत युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के श्रोताओं को जोड़ने का प्रयास करता है।
एम पी जैन ने बताया कि सुयश को विश्वास है कि श्रोता उनके इस नए प्रयास को सराहेंगे और उन्हें भरपूर प्यार एवं समर्थन प्रदान करेंगे। उन्होंने भविष्य में भी संगीत के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने की इच्छा व्यक्त की है।
- एम पी जैन