पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली, हाई अलर्ट

Patna Civil Court receives bomb threat, premises evacuated, high alert issued.

पटना: पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट और जिला बार एसोसिएशन को ई-मेल के जरिए भेजे गए धमकी भरे संदेश में कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया।

जजों के चैंबर और वॉशरूम में RDX होने का दावा
धमकी भरे ई-मेल में बेहद गंभीर और सनसनीखेज बातें लिखी गई हैं। भेजने वाले ने दावा किया है कि जजों के चैंबर और वॉशरूम में चार RDX लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। आनन-फानन में जजों और वकीलों को उनके चैंबर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट का सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

कोर्ट परिसर सील, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को सील कर दिया गया। किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पेशी के लिए आए कैदियों और गवाहों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। पटना पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से परिसर की गहन तलाशी ली। पटना सिटी कोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, जांच के दौरान अब तक कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

एक महीने में तीसरी बार मिली धमकी
लगातार मिल रही धमकियों से पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बीते एक महीने में यह तीसरा मौका है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 8 जनवरी और 28 जनवरी को भी इसी तरह के ई-मेल भेजे गए थे। इन घटनाओं को देखते हुए पूरे बिहार के न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment