परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने दी ये सीख, स्टूडेंट्स से लेकर पेरेंट्स और लीडर्स तक के काम की हैं बातें

PM Modi gave this advice in the discussion on exams, it is useful for students, parents and leaders

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को नेतृत्व के गुण सिखाए। उन्होंने कहा कि एक अच्छे लीडर के लिए टीम वर्क सीखना आवश्यक है। यदि किसी को कोई कार्य सौंपा जाए, तो उसके सामने आने वाली कठिनाइयों को समझना होगा। सिद्धांत तय करें और जहां कमी हो, वहां खुद को जोड़ें। किसी के विश्वास को जीतना, लीडरशिप का प्रमाण है। इसके साथ ही, मन को शांत रखना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि जब आप अपने मन को स्थिर रखते हैं, तो लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलती है।

छात्रों को चुनौतियों का सामना करने का मंत्र प्रधानमंत्री ने छात्रों को अपने अंदर की चुनौतियों से लड़ने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि अगर पिछली बार अंक कम आए थे, तो इस बार अपने अंक बढ़ाने की कोशिश करें। यह एक चुनौती है और इसे पार करना जरूरी है। खुद से प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने लक्ष्यों को बढ़ाना चाहिए।

अभिभावकों को भी मिली सलाह प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को भी अपने बच्चों की दिलचस्पियों को समझने की सलाह दी। यदि बच्चों का खेल में रुचि है, तो अभिभावकों को उन्हें खेल आयोजनों में भेजने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि उनकी रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले।

छात्रों को खुद से प्रतिस्पर्धा करने की सलाह प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि उन्हें दूसरों से कम नहीं, बल्कि खुद से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग अपने से नीचे के लोगों से प्रतिस्पर्धा करते हैं, लेकिन असली सफलता तब मिलेगी जब आप अपने ही साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

परीक्षा के दौरान तनाव से कैसे बचें परीक्षा के समय तनाव से बचने की सलाह देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नींद और पोषण का आपस में गहरा संबंध है। अच्छी नींद से शरीर स्वस्थ रहता है और इसके लिए पर्याप्त सोना आवश्यक है। जीवन में प्रगति और सफलता के लिए नींद बहुत जरूरी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment