पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न मामलों में पांच लोगों को किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Police conducted raids and arrested five people in various cases and sent them to jail

सुगौली,पू च:–स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि गहन छापेमारी अभियान चला कर पांच को लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी अभियान चला कर थाना के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न मामलों में पांच नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में छपरा बहास के बटुक पंडित,छोटन पंडित,लाल बहादुर पंडितजी और मुन्ना पंडित को गिरफ्तार किया गया। वहीं डुमरी से अभय सहनी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर वर्ष 2005 में पारिवारिक मेंटेनेंस का केस दर्ज था। इनलोगों पर गिरफ्तारी वारंट जारी था और सभी फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment