सुगौली,पू च:–प्रखंड ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने अपनी सेवा स्थायी करने और मानदेय देने को लेकर सोमवार को एक बैठक धनही स्थित शिवालय मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया चौधरी ने की।बैठक में पहुचे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सिकन्दर पासवान ने उपस्थित सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संघ के सदस्य बहुत दिनों से पुलिस के साथ तरह-तरह के कामों मे मजबुती से अपना हाथ बंटाते आ रहे है। पर सरकार ने अब तक हमारे लिए कुछ नही किया। हम और हमारा परिवार भूखमरी की स्थिति मे भी लगातार अपनी सेवा देते आ रहे है। पर सरकार ने अब तक हमारी मांगों को लेकर कोई काम नही किया। जिसको लेकर बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार 28 मार्च तक हमारी माँगो को पुरा नही करती है तो उसके बाद संघ के द्वारा करो या मरो का आंदोलन शुरू किया जायेगा। संघ अपनी सेवा स्थायी करने और मानदेय देने को लेकर पटना की सडको पर आंदोलन करेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अपने संघ के 40 हजार सदस्य अपनी मांगो को पुरा कराने को लेकर चल रहे विधानसभा सत्र का घेराव करेगे।बैठक मे संघ के पश्चिमी चम्पारण जिला के जिलाध्यक्ष चन्दिका बेन उपस्थित रहे।साथ ही स्थानीय सदस्यों मे अशोक कुमार,संदीप कुमार,राजेश राम,दिलीप कुमार,रंजीत कुमार प्रसाद,सुमेश यादव, मनोज सहनी,शैलेन्द्र कुमार द्धिवेदी,राकेश कुमार,नरेश कुमार पटेल,मुकेश सहनी सहित अन्य उपस्थित थे।