रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक दिव्यांग युवक का शव किया बरामद, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की आशंका

Police recovered the body of a disabled youth from the railway track; he was suspected to have died after being hit by a train.
  • संझौली संवाददाता

संझौली हाल्ट से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक से बुधवार की सुबह एक दिव्यांग युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के गंगाजल मठ निवासी विश्वनाथ सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष पुनम कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव होने की सूचना दी गई।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची। छानबीन के बाद रात में हीं किसी ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका व्यक्त की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। शव की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के गंगाजल मठ निवासी विश्वनाथ सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। जो एक हाथ से दिव्यांग था।

परिजनों के अनुसार वह बुधवार की शाम घर से किसी बात पर गुस्सा होकर निकला था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन भी की गई थी। लोग सुबह में भी उसकी तलाश कर रहे थे कि उसकी मौत की सूचना मिली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। रो-रो कर सभी का बुरा हाल है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment