राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण: संसद का बजट सत्र शुरू, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का किया उल्लेख

President Draupadi Murmu's address: Budget session of Parliament begins, many important schemes mentioned

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कार्यों का विवरण दिया और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ तथा वक्फ संशोधन जैसे विधेयकों का जिक्र किया। उन्होंने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

1.‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र
राष्ट्रपति ने सरकार के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को दोहराया और कहा कि सरकार इसी आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास के नए माहौल का उल्लेख किया।

2.बुनियादी ढांचे में वृद्धि
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “हमारा एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत बनना। पिछले 10 सालों में बुनियादी ढांचे का बजट पांच गुना बढ़ा है।”

3.भारत की टेक्नोलॉजी में प्रगति
उन्होंने भारत की डिजिटल सेवाओं की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि “दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई प्रणाली से प्रभावित हैं। भारत अब टेक्नोलॉजी का ग्लोबल प्लेयर बन चुका है।”

4.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर
राष्ट्रपति ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा और कहा, “भारत स्टार्टअप्स, इनोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी में दुनिया के सामने एक आदर्श पेश कर रहा है।”

5.गरीबी उन्मूलन के प्रयास
राष्ट्रपति मुर्मू ने देश में गरीबी उन्मूलन की दिशा में सरकार द्वारा किए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि “आज 25 करोड़ लोग गरीबी को मात दे चुके हैं और एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

6.आठवें वेतन आयोग का गठन
उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की और केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन योजना की शुरुआत को भी सराहा।

7.पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने बढ़ते पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके खिलाफ नया कानून लागू किया गया है और छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद देने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।

8.‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का प्रस्ताव
राष्ट्रपति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

9.साइबर सुरक्षा की चुनौतियां
उन्होंने साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बताया और कहा, “हम साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

10.महिलाओं की बढ़ती भूमिका
राष्ट्रपति मुर्मू ने महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व की सराहना की और कहा, “आज महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में सेवा दे रही हैं और कॉर्पोरेट्स में नेतृत्व कर रही हैं। हमारी बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश को गर्व महसूस करवा रही हैं।”

राष्ट्रपति मुर्मू के इस अभिभाषण से सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment