दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने का प्रस्ताव

Proposal to change the name of Najafgarh to Nahargarh in Delhi Assembly

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद पार्टी उन सभी स्थानों का नाम बदलने की प्रक्रिया में जुटी है जिनका वादा उसने चुनावों के दौरान किया था। इसी सिलसिले में बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने गुरुवार (27 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा।

विधानसभा में चर्चा के दौरान नीलम पहलवान ने कहा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाना चाहिए। उन्होंने इस प्रस्ताव के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि इस परिवर्तन से न केवल इलाके की पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह स्थान विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा।

नीलम पहलवान नजफगढ़ से विधायक हैं और उनका मानना है कि इस नाम परिवर्तन से इलाके में और अधिक विकास होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment