पीएस कालकाजी में हुई जन सुनवाई, 11 गुम मोबाइल फोन लौटाए गए

  • अपर्णा शर्मा की रिपोर्ट

नई दिल्ली (चौथी वाणी) नई दिल्ली पुलिस स्टेशन कालकाजी द्वारा आज 18 जुलाई 2026 को ACP कार्यालय, कालकाजी में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ACP वी.के.पी.एस. यादव के समक्ष क्षेत्र के लगभग 20 निवासियों और RWA/MWA सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान एस एच ओ इंस्पेक्टर अजय कुमार और ATO इंस्पेक्टर अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

सुनवाई के दौरान कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई। अधिकांश मुद्दे सामान्य प्रकृति के थे जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

1. साइबर जागरूकता सत्र : ACP महोदय ने उपस्थित लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा और आम साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया। सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई।
2. गुम मोबाइल वापसी : जन सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा ट्रेस किए गए 11 गुम मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संवाद और बेहतर पुलिस-जनता सहयोग के साथ हुआ।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment