राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोट, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल”

Rahul Gandhi's big allegation: "40 lakh fake votes in Maharashtra, raised questions on Election Commission"

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस बार उनका निशाना “SIR” यानी सस्पेक्टेड इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग हो रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे बैठा है।

राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि महाराष्ट्र चुनावों में 40 लाख फर्जी वोट डाले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इसका सबूत है। राहुल ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को उजागर करते हुए कहा कि “भारत के संविधान की नींव वोट है, और हमें यह देखना होगा कि क्या सही लोगों को वोट डालने दिया जा रहा है।”

राहुल का बड़ा दावा:

  • महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ है।
  • चुनाव आयोग से कई बार डाटा मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
  • 5 महीने के भीतर बड़ी संख्या में नए वोटर्स जोड़े गए, लेकिन कोई पारदर्शिता नहीं थी।
  • एक ही पते पर 46 वोटर, कुछ पते ‘शून्य’ बताए गए।
  • 11,000 वोटर्स ने तीन-तीन बार वोट डाला।

राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कई मतदाताओं के पिता के नाम गलत, पते अधूरे या फर्जी हैं। उन्होंने पूछा कि “चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा देने से क्यों कतरा रहा है?”

उन्होंने इस पूरे मामले को केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव से जुड़ा सवाल बताया। राहुल ने कहा कि इस चुनावी गड़बड़ी को सामने लाने में समय जरूर लगा, लेकिन अब इस चोरी को रोकना जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग की।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment