लालगंज में दुष्कर्म का आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Rape accused arrested in Lalganj within half an hour, sent to judicial custody

लालगंज थाना क्षेत्र में घटित दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी विष्णु कुमार (पुत्र अर्जुन राम), निवासी मनियारी, जिला मुजफ्फरपुर को महज आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। मामले में संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment