बंगाल में 15 बूथों पर फिर मतदान—EVM गड़बड़ी के आरोपों के बीच कड़ी सुरक्षा में री-पोलिंग

Re-polling at 15 Booths in Bengal—Re-poll Held Under Tight Security Amid Allegations of EVM Tampering

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी माहौल गरमाया हुआ है। दो चरणों की वोटिंग के बाद जहां सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, वहीं आज राज्य के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर सीटों के इन बूथों पर री-पोलिंग के निर्देश दिए हैं।

मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग को 77 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग मिली थी। शिकायतों में कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और तकनीकी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने फिलहाल 15 बूथों पर री-पोलिंग का फैसला लिया है।

डायमंड हार्बर के जिन 4 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है, उनमें बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 शामिल हैं। वहीं, मगराहाट वेस्ट में बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर फिर से वोट डाले जा रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment