मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिला उद्यमिता को मिलेगी नई ऊंचाई :
पीएम और सीएम के नेतृत्व में हो रहा महिलाओं का समग्र विकास
नारीशक्ति का अपमान इंडी की और उनका सम्मान NDA की असली पहचान
सत्ता की जागीर से बेदखल होने के डर से महिलाओं का अपमान कराते राहुल-तेजस्वी : विजय कुमार सिन्हा
सरफ़राज़ आलम
चौथीवाणी /लखीसराय /
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि NDA और इंडी गठबंधन के DNA में ही बहुत बड़ा फर्क है । हम नारीशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की सोच से काम करते हैं और इंडी वाले महिलाओं को अपमानित और प्रताड़ित करने में विश्वास रखते हैं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी अपने काम से नारीशक्ति का वन्दन कर रहे हैं वहीं राहुल-तेजस्वी देश के प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता जी को अपमानित करा रहे हैं । ताज्जुब तो यह है कि इनके चेहरे पर शर्म की शिकन तक नहीं है ।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि पुनौरा धाम में माँ जानकी मंदिर कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश की माता-बहनों के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है । सितम्बर माह से ही 10 हजार रुपये की पहली शुरू हो रही इस प्रशंसनीय योजना से महिला उद्यमिता के साथ-साथ बिहार के औद्योगिक विकास को नया आयाम मिलेगा । गांव से लेकर शहरों तक हमारी महिला उद्यमियों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहन मिलेगा । 2005 में हमारी NDA सरकार आने के बाद से साइकिल, पोशाक, मैट्रिक और स्नातक छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण , पंचायत सरकार में आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी जैसी सफल योजनाओं के बाद समग्र महिला सशक्तिकरण में यह कदम के एक नई विकास गाथा की शुरुआत करने जा रहा है ।
श्री सिन्हा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की NDA सरकार ने बीते 11 वर्षों में अपने काम से यह सिद्ध किया है कि देश के विकास का अटूट संबंध नारीशक्ति के समेकित विकास से है । इस दौरान करीब 4 करोड़ महिलाओं को पीएम मातृवन्दना योजना के तहत 18 हजार 500 करोड़ रुपए का हस्तांतरण हुआ । 4.2 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खुले और 10 करोड़ 30 लाख माताओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला । पीएम आवास योजना के लाभार्थियों में करीब 73 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं । महिलाओं की उद्यमिता को गति देने के लिए 10 करोड़ मां-बहनों को देशभर के 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया और 14 करोड़ 72 लाख करोड़ रुपये मुद्रा योजना के तहत उपलब्ध कराए गए ।
श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार जहां नारीशक्ति को जीवनचक्र आधारित अप्रोच से व्यापक रूप से सशक्त कर ही है । वहीं राहुल-तेजस्वी और उनके समर्थक हमारी मां-बहनों को अपमानित करने में जुटे हैं । सत्ता में रहते हुए भी इन्होंने नारीशक्ति को आंतक के साये में जीने को मजबूर किया था ।